#Unnao_News : विपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 11 सेना के जवानों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
श्री रामजानकी टाइम्स/अनुज शुक्ला
पुरवा। क्षेत्र के अकोहरी चौराहा पर पुरवा सपा नेता उत्तम चंद्र (राकेश लोधी) ने तमिलनाडु में हुई दुर्घटना में शहीद हुए चीफ आफ डिफेंस स्टॉप सीडीएस विपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 11 सेना के जवानों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
आपको बताते चलें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में चीफ आफ डिफेंस स्टॉप सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 11 सेना के जवानों की मौत की खबर पूरे देश के लिए सनसनी का माहौल बन गया है इस क्षति पूर्ण घटना होने के उपरांत पुरवा विधानसभा के जनसेवक कहे जाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता उत्तमचंद्र लोधी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल जलाकर व दो मिनट का मौन धारण करके सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हुई दुर्घटना की वजह से पूरा देश शोक में डूब गया है
इस दुर्घटना में मृतक हुए जवानों की कमी तो नहीं पूरी की जा सकती लेकिन कैंडल जलाकर एवं मौन रहकर इन जवानों को याद करके उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना जरूर की जा सकती है इस मौके पर अमित त्रिवेदी, दीप सरदार,नितिन वर्मा, मो.शकील, कुलदीप लोधी,सुमन्त कुमार, अमित वर्मा,मुकेश कुमार,अमित कुमार, सत्यम कुमार,अंकित वर्मा,पंकज लोधी सहित लोग उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी।
कोई टिप्पणी नहीं