Breaking News

हवन पूजन के साथ प्रारम्भ संत सालिग्राम की तपो भूमि चंदनखेड़ा में मेला


असोहा।
क्षेत्र के चंदनखेड़ा में पिछले 40 वर्षो से विराट पशु मेला लगता है । उक्त मेले में क्षेत्र ही नहीं वरन आस पास के जनपदों रायबरेली, सीतापुर, कानपुर, बाराबंकी, जौनपुर, हरदोई आदि के व्यापारी आकर अपनी दुकानें लगाते है। लोगो की  दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओ की दुकानें भी खूब लगती है जिसमे कपड़े, की लोहे क, लकड़ी सहित अन्य वस्तुवो की दुकानें बहुतायत मे लगती है। 


उक्त मेला पिछले दो वर्षो से कोरोना महामारी के चलते नहीं लग पाया। मेला प्रबन्धक  समाजसेवी सुधीर त्रिपाठी ने बताया मेले में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो जैसे कवि सम्मेलन, आल्हा, रामलीला आदि का आयोजन  भी समय समय पर होगा, आयोजक ने बताया कि मेले में दुकानदार भाईयो को लाइट व पानी एवम् अन्य सारी सुविधाए नि:शुल्क दी जाएगी। उक्त मेला एक माह चलता है।

कोई टिप्पणी नहीं