#Unnao_News : आवास के लिए दर दर भटक रहा विकलांग
श्री रामजानकी टाइम्स/अनुज शुक्ला
असोहा। क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी सुनील कुमार दोनों पैरो से विकलांग है , उनके पास रहने के लिए आवास नहीं है गिरे पड़े जर्जर कच्चे आवास में रह कर गुजर बसर कर रहे है ।
सुनील कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया कि पिछले दस वर्षो से आवास के लिए दर दर भटक रहा हूँ ब्लॉक मुख्यालय से लेकर जिले के अधिकारियो से भी आवास के लिए गुहार लगा चुके परन्तु आज तक आवास नसीब नहीं हो सका है ।
सुनील कुमार मिश्र घर के बाहर एक गुमटी मे परचून कि दुकान चला कर अपना भरण पोषण करते है । जनसुनवाई में सीकायत करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षो से आवास की मांग कर रहा हूं परन्तु इस विकलांग की कोई नहीं सुन रहा है ।
कोई टिप्पणी नहीं