Breaking News

#Unnao_News : छह सूत्रीय मांगो को लेकर आशा बहूवो ने चिकित्सा प्रभारी को दिया ज्ञापन

 


श्री रामजानकी टाइम्स/अनुज शुक्ला

असोहा क्षेत्र की आशा बहुवो ने आशा बहू कल्याण समिति के बैनर तले  ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता देवी के नेतृत्व में   छह सूत्रीय मांगो को लेकर  समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पर धरना प्रदर्शन करते हुए सम्बन्धित मांगो  का ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ वी पी सिंह को ज्ञापन दिया। 


ज्ञापन देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता देवी ने बताया कि  भिन्न भिन्न प्रोत्साहन न देकर एक मुस्त मानदेय दिया जाए, आशा बाहुवो की शिकायत हेल्प लाइन शुरू की जाए एवम् अन्य मांगे पूरी हो। उन्होंने बताया कि उक्त हमारी  मांगे सरकार चुनाव के पूर्व पूरी करे अन्यथा हम लोग जिला मुख्यालय पर धरना करेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान  मधुरानी, पुष्पा, जनक दुलारी, गीता, संगीता, रेणु रंजीता, सन्नो, सुंदारा सहित  एक सैकड़ा आशा एवम् आशा बहुवे उपस्थित रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं