Breaking News

#Unnao_News : संदिग्ध हालत में नवविवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव


श्री रामजानकी टाइम्स/अनुज शुक्ला

असोहा। थाना क्षेत्र के गोडियनखेड़ा गांव की रहने वाली नवविवाहिता का शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालत में फंदे पर शव लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत को लेकर  परिजन भी कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके। 


गोडियनखेड़ा गांव के रहने वाले बृजेन्द्र की जून माह 2021 में  मौरावां थाना क्षेत्र के चिलौली गांव के ब्रजलाल की  लड़की शिवदेबी से शादी हुई थी ।आज  सुबह संदिग्ध हालत में नव विवाहिता का शव घर से तीन सौ मीटर दूर छेदा कुशवाहा के खेत मे  नीम के पेड़ पर चुनरी के सहारे लटकता मिला। 

जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मृतका शिव देवी के पिता बृजलाल का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालीजनों ने मार कर फंदे पर लटका कर खुदकुशी का रूप दिया जा रहा है।

 मृतका के पिता ने दामाद बृजेंद्र के खिलाफ मार पीट व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है । थाना प्रभारी राम आसरे चौधरी के मुताबिक शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं