#Unnao_News : प्रधानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
प्रतिनिधि सम्मेलन में बोले पुरवा विधायक अनिल सिंहपहले कमीशनखोरी होती थी और अब पर्दाफाश होता है
श्री रामजानकी टाइम्स/संतोष अवस्थी
उन्नाव। आप सबके सम्मान, ग्राम पंचायत के कार्यों के प्रति सदैव प्रयासरत रहूँगा प्रधानों का किसी भी कीमत पर शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा यह बात पुरवा विधायक अनिल सिंह नें भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में पुरवा तहसील प्रांगण में आयोजित पंचायत सम्मेलन में कहीं।
संबोधन में विधायक श्री सिंह ने कहा कि 4 वर्ष 6 माह के कार्यकाल में अद्भुत परिवर्तन हुए है। 4.6 माह से पूर्व 20 वर्षों तक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों का सिर्फ शोषण हुआ करता था, पूर्व विधायक के द्वारा किसी भी प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था तो उसका भार प्रधानों के कंधों पर होता था। जनहित की योजनाओं में कमीशनखोरी होती थी।
आज किसी भी जन प्रतिनिध को सताया नहीं जाता, परेशान नहीं किया जाता है। ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का विकास के कार्यों में पूरा सहयोग किया जाता है।इस दौरान विधायक अनिल सिंह ने जन प्रतिनिधियों को पूरा विश्वास दिलाया कि हम आपके सुख - दुख में पूरी तरह से साथ हैं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ स्यामप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्य के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम को प्रमुख रूप से राम भरोसे रावत, देश रावत, अमित त्रिवेदी, साधू रावत, एवं पुरवा विधायक के मीडिया प्रभारी बृजेश नें संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन धर्म सिंह घायल नें किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुरवा प्रधान संघ अध्यक्ष माया त्रिवेदी, हिलौली प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भोले,आनंद गुप्ता, नागेंद्र सिंह, महेंद्र लोधी, अतुल श्रीवास्तव, मंजुल त्रिवेदी, सुनील साहू, रामबाबू लोधी, काली शंकर साहू, फूल यादव, अमरदीप रावत, शिव बोधन लोधी, मंगल चौधरी, शिवा सिंह, आशीष लोधी, पिंकू शुक्ला, सोमानी सिंह, अजय सिंह, नंद किशोर, मनोज सिंह, ओम प्रकाश यादव, सलमान आदि लोग उपस्थित रहें।
कोई टिप्पणी नहीं