हनुमंत जीव आश्रय सेवा संस्थान का मनाया गया पांचवां स्थापना दिवस
श्री रामजानकी टाइम्स/सन्तोष अवस्थी
उन्नाव। इंदिरा नगर उन्नाव में हनुमंत जीवाश्रय सेवा संस्थान के पांच वर्ष पूरे होने पर संस्थान का स्थापना दिवस मनाया गया।इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य निराश्रित, घायल और बेसहारा पशुओं की देखभाल करना है।चाहे वह कोई गाय हो, कुत्ता हो,या अन्य कोई पशु पक्षी।इसके अलावा यह संस्थान मानव सेवा की भी समर्पित है।
इसके संस्थापक अखिलेश अवस्थी जो कि एक प्रतिष्ठित पत्रकार भी हैं उन्होंने अपना जीवन इस संस्थान को समर्पित कर दिया है।किसी प्रेरणा के तहत अखिलेश अवस्थी ने पशु पक्षियों के अलावा मानव सेवा को भी अपने जीवन का अंग बना लिया है।
पहले यह संस्थान एक किराये की जगह पर चलता था लेकिन अखिलेश अवस्थी और उनके साथ जुड़े इस संस्थान के प्रबंधक रामबोध शुक्ला के अथक प्रयासों और सेवाभाव को देखते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने इंदिरा नगर उन्नाव में जमीन उपलब्ध कराई जहाँ पर आज पशुओं के साथ साथ पक्षियों का भी उपचार और देखभाल होती है।
जीवाश्रय में प्रत्येक पशु और पक्षियों के लिए उनके जरूरत के हिसाब से रहने के लिए बैरकें बनाई गई है।
संस्थान के प्रबंधक रामबोध शुक्ला के अनुसार पहले वह अखिलेश अवस्थी को पशुओं की और लोगों की सेवा करते हुए देखते थे जब कोई भी व्यक्ति सड़क पर बीमार पड़ा हो या नशे आदि में वह अखिलेश अवस्थी को गाली तक दे देता था लेकिन बिना किसी भेदभाव और बिल्कुल शांति से उस व्यक्ति की सेवा करते थे।उनकी सेवा भाव व निष्ठा को देखते हुएवह इस संस्थान से जुड़े।
इस जीवाश्रय में लगे लोगों की सेवाभाव को देखते हुए बहुत से गणमान्य व्यक्ति मदद के लिए आगे आये हैं जो कि कुछ लोग मासिक दान देते हैं तो कुछ महीने में जिससे संस्थान में सेवा भाव निरंतर चलता रहता है।
कोई भी पशु या पक्षी कहीं पर भी हो केवल एक फोन या संस्थान में सूचना देने मात्र से ही इस संस्था के कर्मचारी वह जिस अवस्था में होता है उसको लाकर उपचार और खाने पीने की व्यवस्था करते हैं।रात हो या दिन यह संस्थान सभी की सेवा में सदैव समर्पित रहता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधिकारी उन्नाव,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सपा नेता अभिनव कुमार, सभासद सुशील तिवारी, कांग्रेस के नेता दिनेश शुक्ला के अलावा बहुत से गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं