Breaking News

पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया

श्री रामजानकी टाइम्स

असोहा उन्नाव। मेले के शिविर में लगभग चार सौ से अधिक पशुओं का इलाज किया गया इस मौके पर डॉ. पीके गुप्ता ने बताया की गो वंशीय पशुओं में ऐसा सीमेन आ गया है जिसमे केवल बछिया ही पैदा होगी इसी क्रम में डॉ0सन्तोष तिवारी ने बताया कि इस  समय पशुओं का टीकाकरण चल रहा है। जिससे आकस्मिक मृत्यु होने पर किसानों को धन हानि से बचाया जा सके शिविर में पशुपालकों ने के.सी.सी.हेतु आवेदन पत्र भरे वही विधायक प्रतिनिधि सुनील रावत ने बताया कि भाजपा सरकार दिनरात पशुओं किसानों की सेवा में लगी है सांसद प्रतिनिधि ज्ञान शर्मा ने लोगो से आवाह्न किया कि दुधारू पशुओं को पाले और विभागीय योजनाओं का भरपूर लाभ उठाये उक्त मेले में पशुधन प्रसार अधिकारी चन्द्र प्रकाश, मोहनी सिंह, पुष्पा देवी, एवं फार्मासिस्ट अमन तिवारी,ज्ञानेंद्र तिवारी,राम किशुन, सैकड़ो पशुपालन मौजूद रहे 


कोई टिप्पणी नहीं