Breaking News

तारा निर्माण केंद्र ओरछा द्वारा 25बें स्थापना वर्ष पर आयोजित हुई बैठक

Shri Ramjanki Times/B.K. Khare

Jhansi : तारा ग्राम के तारा निर्माण केंद्र ओरछा द्वारा अपने 25बे स्थापना वर्ष पर बुंदेलखंड के उद्द्योग जगत से जुड़े लोगो की एक बैठक का आयोजन किया गया l

उक्त कार्यक्रम तारा ग्राम ओरछा के इंचार्ज कर्नल शांतनु चौधरी की अध्यक्षता एवं बुंदेलखंड विकास दल के राष्ट्रीय महासचिव बी के खरे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई l आर के पाण्डेय दतिया (केदार कंस्ट्रक्शन ) विशिष्ट अतिथि रहे l

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए तारा निर्माण केंद्र ओरछा के साइड इंचार्ज संतराम नगाइच ने कहा कि आपके सहयोग से हम अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में नई तकनीको  के साथ प्रवेश कर रहे है l उन्होंने उपस्थित समूह को तारा निर्माण केंद्र ओरछा द्वारा निर्मित उत्पादों को निर्माण स्थल पर ले जाकर दिखाया कि वह कैसे उत्पाद समस्त सामग्री जैसे - सीमेंट चैनल, ऍम सी आर टाइल्स, पेबिंग ब्लॉक,, फ्लाई एस ईटें, कर्ब स्टोन, हॉलो एवं सॉलिड ब्लॉकस, आर सी सी डोर एंड विंडो फ्रेम आदि को अंतर राष्ट्रीय मापदंडो को ध्यान मे रख कर निर्माण कर रहे है lकार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि R.N पाण्डेय ने बताया कि वह तारा निर्माण केंद्र ओरछा एवं दतिया के कई उत्पादों को बड़ी संख्या मे सरकारी कामों मे उपयोग कर चुके है, अतःतारा ग्राम द्वारा निर्मित उत्पादों की विश्वसनीयता पर अब कोई संदेह नहीं किया जा सकता l




कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तारा ग्राम ओरछा के मुख्य इंचार्ज कर्नल श्री शांतनु चौधरी ने कहा कि उद्द्योग से जुड़े सभी लोग इन उत्पादों का आकर्षक बोनस लाभ ले सकते है l तारा ग्राम के उत्पाद को लोगों के निर्माण स्थल तक पंहुचाने के लिए ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा करा दी जाएगी l

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्री बी के खरे ने तारा ग्राम के उत्पादों एवं  संस्था का योगदान बताते हुए कहा कि तारा ग्राम अपने उत्पादों से विगत कई वर्षो से समूचे बुंदेलखंड (उ प्र एवं म प्र )ब अन्य प्रदेशो में भी गृह निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है l एवं आंधी, तूफान, बाढ़, सूखा आदि प्राकृतिक प्रकोप झेल रहे बुंदेलखंड वासियो को सस्ते, मजबूत टिकाऊ उत्पाद एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रदान कराने के क्षेत्र में तारा ग्राम ओरछा अपनी सेवा देने मे सदैव तत्पर रहा है l


तारा ग्राम ओरछा द्वारा आयोजित  इस कार्यक्रम मे श्री अरुण श्रीवास्तव दतिया, विजय श्रीवास्तव, मुनीश कुमार, उमेश ठेकेदार,बालकिशन, कमलेश, केशव कुशवाहा, सादिक, मुमताज़ खान, रवि, घनाराम, राजेंद्र रावत, प्रकाश, गयाप्रसाद, दिनेश, राकेश आदि उपस्थित रहे l

कार्यक्रम मे सभा का संचालन संतराम नगाइच ने किया एवं विजय श्रीवास्तव द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया l

कोई टिप्पणी नहीं