#UP_KI_SIYASAT : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस कृत्य के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए : अशीष सिंह
श्री रामजानकी टाइम्स उन्नाव/आशुतोष सिंह
मल्लावां। -क्षेत्रीय विधायक अशीष सिंह आशु ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा कल जो हम सबके गौरव व अखण्ड भारत के निर्माता सरदार पटेल जी की तुलना देश को बांटने वाले जिन्ना से किये जाने के विरोध में मल्लावां चौराहे पर अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
विधायक अशीष सिंह आशु ने कहा राष्ट्र निर्माता की तुलना राष्ट्र तोड़ने वाले से करना यह दिखाता है कि अखिलेश यादव की मति भ्रमित हो गयी है और वह हमेशा की तरह ही देश को तोड़ने वालों के साथ ही रहेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जी आपको देश का विभाजन करवाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना भी 2022 में चुनाव नही जीता पाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं