#Unnao_CRIME_News : तेज रफ्तार ट्राली ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर विद्यालय में घुसा
प्रधान ने चालक के खिलाफ दिया प्रार्थनापत्र
Shri Ramjanki Times
असोहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूखेड़ा असोहा मार्ग पर सरवैया मोड़ कालूखेड़ा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़रिया खेड़ा की बाउंड्री तोड़ विद्यालय के भीतर घुस गया।
हादसा उस समय हुआ जब विद्यालय में अंदर बच्चे पढ़ रहे थे। गनीमत यह रही अनियंत्रित ट्रैक्टर बाउंड्री के भीतर नीम के पेड़ से टकरा के रुक गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्राम प्रधान कंचन पुर कमला भारती ने बिना नंबर के ट्रैक्टर चालकअशोक के खिलाफ स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे मे ले लिया है, मौके से चालक भाग निकला।
कोई टिप्पणी नहीं