Breaking News

#Lucknow_News : कैबिनेट फैसला: अपने गांव का विकास कराने पर 40 प्रतिशत रुपया देगी योगी सरकार

 


Shri Ramjanki Times

लखनऊ। यूपी सरकार अब ग्रामीण इलाकों के विकास में जन सहभागिता को और प्रोत्साहित करेगी। इस बाबत पंचायतीराज विभाग की ओर से एक नयी योजना शुरू की जा रही है। मातृभूमि योजना के नाम से शुरू होने वाली इस योजना में कोई व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह अपने गांव में नाली, खड़ंजे, बिजली, पानी, सड़क, विद्यालय आदि विकास कार्यों के लिए अगर अपनी ओर से धनराशि खर्च करेंगे तो ऐसे विकास कार्यों की कुल लागत का चालीस प्रतिशत खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी।


इस मामले में ऐसे व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह जो कि प्रदेश के अन्य जिलों में रहते हैं या विदेश में रहते हैं और वह अपने पैतृक गांव में अपनी ओर से आर्थिक सहयोग करते हुए विकास कार्य करवाएगा तो ऐसे विकास कार्य पर आने वाली कुल लागत का चालीस प्रतिशत व्यय प्रदेश सरकार वहन करेगी। इस योजना के तहत उस व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह के परिवार के किसी बुजुर्ग, या अन्य किसी सदस्य के नाम का शिलालेख भी लगाया जाएगा। जिसमें उपरोक्त विकास कार्य का उल्लेख भी किया जाएगा।

➤ कैबिनेट फैसला: स्पोट्र्स मेडिसिन विभाग शुरू होगा, लारी का होगा विस्तार

लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में जल्द स्पोट्र्स मेडिसन विभाग का विधिवत संचालन शुरू होगा। यहां खेल के दौरान चोटिल होने वालों का विशेषज्ञों द्वारा इलाज संभव हो सकेगा। बुधवार को बाई सर्कुलेशन संपन्न हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई। इसके अलावा केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग के विस्तार को भी स्वीकृति मिल गई है। कैबिनेट ने आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय सैफई, इटावा में 500 बैड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पीटल निर्माण परियोजना की पुनरीक्षित बजट को भी मंजूरी दे दी है।

केजीएमयू में स्पोट्र्स मेडिसिन विभाग को भारत सरकार की योजना के तहत शुरू किया जा रहा है। राज्य कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इस विभाग को जल्द विधिवत आरंभ किया जा सकेगा। वहां पद सृजन का काम भी जल्द हो सकेगा। इसके अलावा लारी कार्डियोलॉजी विभाग का विस्तार होने से वहां तमाम सुविधाएं बढ़ेंगी। ऑपरेशन थिएटर, कैथलैब के साथ ही करीब 80 बैड भी बढ़ जाएंगे। वहां बनने वाले वार्डों में प्राइवेट वार्ड भी शामिल होंगे।  

कोई टिप्पणी नहीं