#New_Delhi_News : शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर
Shri Ramjanki Times
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 17 नवंबर (बुधवार सुबह) से लागू होने जा रही नई आबकारी नीति के तहत शराब की सभी खुदरा दुकानों का संचालन अब निजी हाथों में होगा। दिल्ली सरकार औपचारिक रूप से राजधानी में संचालित होने वाली शराब की करीब 600 सरकारी खुदरा दुकानें बंद करने के साथ ही मंगलवार की रात से इस व्यापार को अलविदा कह रही है।
आबकारी विभाग के सूत्रों ने आशंका जताई है कि दिल्ली में शराब की सरकारी खुदरा दुकानें बंद होने के कारण दिल्ली में शराब की कमी हो सकती है क्योंकि सभी 850 निजी दुकानें बुधवार से काम करना शुरू कर देंगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है।
उन्होंने बताया कि सभी 32 जोन के आवेदकों को लाइसेंस दिया जा चुका है, लेकिन नई आबकारी नीति के तहत पहले दिन से करीब 300-350 दुकानों के काम करने की संभावना है।

इस साल जुलाई में सार्वजनिक की गई नई आबकारी नीति के अनुसार दिल्ली के 32 क्षेत्रों में नई शराब की दुकानें स्थापित की जाएंगी, जहां जाकर लोग शॉपिंग मॉल की तरह अपनी पसंद का ब्रांड चुन सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत, सरकार खुदरा शराब के व्यापार से बाहर हो जाएगी, जिससे राजधानी में राज्य द्वारा संचालित दुकानों को बंद करने और प्राइवेट प्लेयर्स को बढ़ावा देने का मार्ग प्रशस्त होगा।
नई आबकारी नीति का उद्देश्य शहर के नुक्कड़ और कोनों में मौजूदा शराब की दुकानों को बदलकर कम से कम 500 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली शराब की दुकानों के साथ वॉक-इन सुविधा के साथ उपभोक्ता अनुभव में क्रांति लाना है। नई शराब की दुकानें एयर कंडीशन और सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगी। इससे सड़कों और फुटपाथों पर लोगों की भीड़ खत्म करने के साथ ग्रील्ड दुकानों के माध्यम से शराब बेचने पर भी रोक लगेगी
कोई टिप्पणी नहीं