Breaking News

#Unnao_News : हवन पूजन कर माता के दरबार मे ज्योति जलाई गई


श्री रामजानकी टाइम्स/अनुज शुक्ला

असोहा। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कालूखेड़ा में हो रहे मां भगवती जागरण के प्रथम दिवस उमड़ा भक्तों का जनसैलाब चारों दिशाओं में सुनाई देता रहा।


जय माता दी का जय हो घोष कत्रिम त्रिकूट पर्वत की गुफा में साक्षात विद्यमान मां काली मां दुर्गा एवं मां सरस्वती के चरणों में माथा टेक भक्तों ने किया दर्शन श्रद्धालुओं की कतार में लगकर मां जगत जननी जगदंबा के दर्शन किए भीड़ अधिक होने के कारण भक्तों को घंटो तक इंतजार करना पड़ा दर्शन कराने में पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दर्शनार्थियों में महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा 3 गुनी ज्यादा रही वहीं रात्रि में  म्यूजिकल ग्रुप कानपुर द्वारा माता का गुणगान किया माता के भजनों को सुनकर सारे भक्त झूम उठे और जय माता दी का जयघोष करने लगे मुजिलक ग्रुप द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई।

जिनकी दर्शकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की प्रात:  4:00 बजे तारा रानी की कथा के पश्चात गुड़गान कर समाप्त हो गया।मवजूद रहे प्रबंधक प्रेम शंकर दीक्षित बच्चा भइया, जटा गुप्ता, विनोद त्रिपाठी, सतीश त्रिपाठी, सुनील गुप्ता,जवाहर यादव, राज बहादुर सिंह, ललित गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, वेद गुप्ता, सुशील मिस्त्री, विनय शंकर पाण्डे, सतीश, अमोल, राजू मिश्रा, प्रताप सिंह, अमृत लाल, राम अवस्थी, अंजनी तिवारी, बीनू बाजपेई, डॉ शकील, विनोद यादव, उमाशंकर, व्वस्थापक प्रधान उत्कर्ष दीक्षित भोलू भइया व समस्थ जागरण कमेटी  

कोई टिप्पणी नहीं