#Unnao_CRIME_News : तालाब में डूबने से युवक की मौत ,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
श्री रामजानकी टाइम्स/अनुज शुक्ला
उन्नाव। असोहा प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना असोहा के असोहा गांव के 22वर्षीय दिनेश पुत्र सोनी का शव घर के बगल तालाब में मिला। लोगो की माने तो दिनेश मिर्गी का मरीज था साथ ही कम बुद्धि का युवक था।
परिजनों ने बताया रविवार की रात खाना खा के घर के बाहर बरामदे मे लेटा था, सुबह जब वो देर तक घर नहीं आया तो काफी खोजबीन की गई परंतु कहीं नहीं मिला, आज उसके चप्पल जिस बरामदे में लेटा था उस से पचास मीटर की दूरी पर सगरा तालाब के किनारे पड़े मिले तो सभी को शक हुआ कि हो न हो तालब में डूब गया हो, जब परिजन व पड़ोस के लोग तालाब मे शव खोजने के लिए उतरे तो दिनेश जा शव तालाब में पड़ी जलकुंभी मे फंसा मिला।
शव देख मां सुमित्रा तथा परिजनों का रो रो बुरा हाल है । वहीं मृतक पांच भाई बहनों में कमलेश, अखिलेश, दिनेश, बीना मे दूसरे नंबर का था। मृतक के पिता सोनी का भी अभी एक वर्ष पूर्व देहांत हो गया था तब से वह ज्यादा ही परेशान रहता था । माँ सुमित्रा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं