#UP_CRIME_NEWS : तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, बाइक व असलहा बरामद
श्री रामजानकी टाइम्स
मऊ। पुलिस ने रविवार की सुबह चेकिग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर प्रिंस के पास से एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने मोटरसाइकिल चोरी में संलिप्तता स्वीकार की। बताया कि कई जनपदों में वाहन चोरी का कार्य करते हैं।
पकड़े गए अपराधियों में गाजीपुर के भुड़कुड़ा निवासी प्रिस यादव पुत्र लालबहादुर यादव, मखदूमपुर निवासी हिमांशु यादव पुत्र कमला यादव और भड़कुड़ा निवासी भोला यादव पुत्र राम किशुन यादव है। तीनों के संबंध अंतरजनपदीय गिरोह से जुड़े हैं। बरामद बाइक पर फर्जी नंबर लगाया गया था। मोटरसाइकिल 4 अक्टूबर 2021 को गाजीपुर जनपद के औड़िहार रेलवे स्टेशन से चोरी की गई थी।
मोटरसाइकिल मालिक गाजीपुर के चौबेपुर निवासी महेश कुमार हैं। उन्होंने थाने में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पकड़े गए तीनों अपराधी रविवार की सुबह गाजीपुर से होते हुए चिरैयाकोट के राजापुर नहर के रास्ते आजमगढ़ जनपद के जहानागंज किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
बहुत ही महत्वपूर्ण समाचार
जवाब देंहटाएं।धन्यवाद। अनिरुद्ध।