#Unnao_Crime_News : जमीनी विवाद में दो पक्षो में मारपीट
Shri Ramjanki Times
उन्नाव। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे लोगों को आई चोटें शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में निरुद्ध कर जेल भेजा।
थाना बिहार के ग्राम छाछीराई खेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर मोहम्मद असीम पुत्र इब्राहिम अनवर पुत्र इब्राहिम शिव मोहन पुत्र रघुवर के मध्य विवाद हो गया। तथा लाठी डंडा चले जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटे आई। घटना की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया किंतु समझाने बुझाने के बाद भी नहीं माने और पुलिस की मौजूदगी में अमादा झगड़ा फसाद हो रहे उपरोक्त लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा सुसंगत धाराओं में निरुद्ध कर जेल भेज दिया।
कोई टिप्पणी नहीं