#UP_CRIME_NEWS : प्रतिमा विसर्जन जुलूस में मारपीट, तीन घायल
श्री रामजानकी टाइम्स
मऊ। कोपागंज नगर पंचायत अंतर्गत पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डांस को लेकर शनिवार की देर रात जमकर मारपीट हुई। चौक से उत्तर की तरफ युवकों ने हमला बोल दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए।
इससे आक्त्रोशित दुर्गा पूजा समिति के लोगो ने विसर्जन रोक दिया और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस मामले में सीओ के निर्देश पर पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद विसर्जन जुलूस आगे बढ़ा।
कस्बा की जनकल्याण दुर्गा मूर्ति समिति के लोग शनिवार की रात लगभग तीन बजे जनपद मुख्यालय विसर्जन के लिए प्रतिमा लेकर जा रहे थे। अभी वह चौक से आगे बढ़े ही थे कि दोस्तपुरा सोनकर बस्ती के डेढ़ दर्जन से अधिक युवक वहां आ गए और डांस कर रहे रितेश गुप्ता, अमित जायसवाल, अभिमन्यु जायसवाल से उलझ गए। मना करने पर युवकों ने तीनों को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।
जब तक लोग कुछ समझ पाते सभी भाग गए। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। इसमें रितेश के चेहरे पर गंभीर चोट लगने के कारण डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद नाराज लोगों ने जनकल्याण दुर्गा समिति सहित सभी मूर्तियां भरत-मिलाप पर रोक दी और विसर्जन न करने का निर्णय समिति के सदस्यों ने लिया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुदेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मनबढ़ों को पकड़ने और उनके खिलाफ मुकदमा लिखने पर अड़ गए। पुलिस ने तीन नामजद 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आनन फानन में विनोद सोनकर उर्फ मेटी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य भाग गए। पुलिस सभी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
कोई टिप्पणी नहीं