#Unnao_News : अखण्डता दिवस के रूप में मनाई जायेगी लौहपुरुष की जयंती
श्री रामजानकी टाइम्स/अनुज शुक्ला
उन्नाव। लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाये जाने के लिए जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों को नर्दिेश दिये हैं डीएम ने बताया कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाये जाने के उद्देश्य से जिला वद्यिालय निरीक्षक, जिला बेसिक शक्षिा अधिकारी तथा क्रीड़ा अधिकारी को नर्दिेश दिये गये हैं कि 31 अक्टूबर को जनपद के परिषदीय/माध्यमिक वद्यिालयों में सुबह 8 बजे से छात्रों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा।
प्रातः 09 बजे से स्टेडियम में लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस पर समस्त वद्यिालयों के छात्रों के स्लोगन का संकलन 10 बजे से सूचना विभाग द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता विषयक प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 12 बजे से स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा जिला चिकत्सिालय में मरीजों को फल वितरण एवं 01 बजे से वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण, 02 बजे से राजकीय इन्टर कॉलेज में लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल का व्यक्तत्वि एवं कृतत्वि पर भाषण प्रतियोगिता, 04 बजे से श्रम कल्याण अधिकारी द्वारा लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
3
कोई टिप्पणी नहीं