#Unnao_News : निशुल्क गैस कनेक्सन मिला तो चेहरे पर आई मुस्कान
श्री रामजानकी टाइम्स उन्नाव/सन्तोष अवस्थी
उन्नाव। सिकंदरपुर कर्ण विकासखंड के गांव बाबू खेड़ा में केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने गरीबों को गैस सिलेंडर वितरित किये। मोदी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। पहले महिलाएं चूल्हे में खाना बनाती थी। चूल्हे से उठने वाले धुंए से महिलाएं बेहाल हो जाती थी।
उनकी आँखों की रोशनी धूमिल हो जाती थी। गैस चूल्हे संपन्न घरों की रौनक हुआ करते थे। मोदी ने इस समस्या को नजदीकी से देखा और उन्होंने गरीब महिलाओं के लिए निशुल्क गैस देने का प्रण किया। आज अनपद में बड़ी संख्या में गरीबों के घर में भी खाना गैस सिलेंडर पर बनता है। महिलाओं को जब गैस चूल्हा दिया गया। तब इन इनके चेहरे पर खुशी देखी जा सकती थी। श्रीमती सिंह के साथ मोरमा लोधी प्रधान बंथर ने भी महिलाओं को गैस कनेक्शन के साथ चूल्हा और सिलेंडर सौंपे। इस दौरान जीत बहादुर सिंह, रामसजीवन लोधी, गया बक्स सिंह, कौशलेंद्र सिंह, छेदी लोधी आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं