#Unnao_News : शिवाजी और सरदार पटेल की मूर्तियों से बढ़ेगा नगर का मान
श्री रामजानकी टाइम्स/अनुज शुक्ला
उन्नाव। छत्रपति शिवाजी महाराज व लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाएं स्थापित कराने के लिए बांगरमऊ विधायक का प्रयास सफल होता नज़र आ रहा है। दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओ के लिए सरकारी कागजी खानापूर्ति चल रही है।
बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को भेजे गए पत्र में बताया था कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक व निडर शासक रहे छत्रपति शिवाजी और आजादी के बाद बिखरी पड़ी रियासतों को अखंड भारत में मिलाने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जिले में किसी भी सरकारी और गैर सरकारी परिसर में प्रतिमा नहीं लगी है। जबकि दोनों ही महापुरुषों का समाज के प्रति अप्रतिम योगदान रहा है। इसलिए भावी पीढ़ी इनके योगदान को न भूले इसलिए जिले में इनकी प्रतिमा स्थापित कराना आवश्यक है।
विधायक ने जनसहयोग से बांगरमऊ के तिकोनिया पार्क में शिवाजी और विकासभवन व तहसील परिसर बांगरमऊ में लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित कराने का अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग की। इस पत्र के जवाब में संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के साथ आख्या उपलब्ध कराने को कहा। डीएम रवींद्र कुमार ने सदर व बांगरमऊ एसडीएम से इस संबंध में जानकारी मांगी। जिस पर दोनों अधिकारियों की ओर से भेजे गए पत्र में विकासभवन, बांगरमऊ तहसील व तिकोनिया पार्क में प्रतिमा स्थापित कराने में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति न होने की जानकारी दी।
वहीं सदर विधायक पंकज गुप्ता अपनी निधि से सरदार पटेल के नाम से निराला उद्यान के निकट विकास द्वार का नर्मिाण कराएंगे। सरकार पटेल के जन्मदिवस पर 31 अक्तूबर को शिलान्यास व भूमि पूजन किया जाना है। नर्मिाण का जम्मिा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दिया गया है। सीडीओ दव्यिांशु पटेल ने बताया कि प्रतिमा स्थापित कराने को लेकर सदर व बांगरमऊ एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। अब इस आख्या को जिलाधिकारी के पास अनुमति ली जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं