Breaking News

#Unnao_News : गंगा का जलस्तर घटा लेकिन अभी नही टला खतरा


श्री रामजानकी टाइम्स उन्नाव/सन्तोष अवस्थी 

उन्नाव। पश्चिम के बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण बुधवार शाम गंगा का जल 113 खतरे के निशान पर पहुंच गया था। जिसके बाद गुरूवार को चार सेंटीमीटर बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। जिसके बाद देर शाम तक जलस्तर स्थित रहा। रात के समय जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे केन्द्रीय जल आयोग ने 112.860 मीटर गंगा का जलस्तर दर्ज किया। जो खतरे के निशान से 14 सेंटीमीटर नीचे खिसक गया। जिसके बाद दोपहर एक बजे 3 सेमी और गिरावट हुई। 

जिस पर गंगा का जलस्तर 112.830 मीटर पहुंच गया। तीन बजे 112.810 मीटर तक पहुंच गया और जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चम्पापुरवा, राजीव नगर, फत्तेहपुर, गगनी खेड़ा, गोताखोर, रविदास नगर, श्रीनगर, गंगानगर, आजाद नगर, नई बस्ती, निहाल खेड़ा, पोनी, झब्बूपुरवा, बदुआखेड़ा, अखलाक नगर, रतिराम पुरवा आदि गांवो के सैकड़ो मकान जलमग्न है उन्हे राशन तक एकत्र करने के लिए मुश्किल हो रहा है। 

वहीं राजीव नगर, गोताखोर, हुसैन नगर, कर्बला, आजाद नगर, नई बस्ती के सैकड़ो परिवार अपने आशियानें छोड़ कर गंगाघाट रेलवे स्टेशन रोड़ और आजाद नगर के सामने फोरलेन के डिवाइडर पर झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर है। इसके साथ ही अहमद नगर में बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में भी पानी भर गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं