#Unnao_CRIME_News : लापता मासूम की हत्या, खेत मे मिला शव
श्री रामजानकी टाइम्स उन्नाव/सन्तोष अवस्थी
उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते गुरुवार की शाम से गायब हुवे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर फेंके गये शव को गाँव के ही बाग से पुलिस ने बरामद किया है। थाना क्षेत्र के सिर्स चेरी गाँव निवासी ओम प्रकाश राजपूत ने शुक्रवार को आसीवन पुलिस को सूचना देते हुवे बताया कि मेरा 6 वर्षीय पुत्र रिषु बीते गुरुवार शाम से गायब है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुवे आनन फानन गाँव पहुँचकर छानबीन की। तभी गाँव के ही सिध्देश्वर के आम के बाग में स्थित नाली में बच्चे का शव उसकी नीली टीशर्ट से मुह बंधा पड़ा मिला शव देखकर हत्या कर शव को फेके जाने की बात परिजनों एवं मौजूद ग्रामीणों ने कही।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक बहन हिमांशी 12 वर्ष, भाईयों अंशू 10 वर्ष, हिमांशू 8 वर्ष में सबसे छोटा था। मृतक की माँ गोदेश्वरी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर मासूम की हत्या होने पर गाँव में तरह तरह की चर्चाएँ है। परिजनों ने कुछ लोगों पर शंका भी जाहिर की है।
घटना की जानकारी थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने उच्चाधिकारियों को दी मौक़े पर पहुँचा डॉग स्क्वायड घटना स्थल से मृतक के घर पहुंचकर रुक गया। घटना स्थल पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर बारीकी से हर पहलू की जांच करते हुवे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान आसीवन सहित पाँच थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।
कोई टिप्पणी नहीं