Breaking News

#Unnao_News : राम का चरित्र हमे जीवन जीने का संदेश देता है...

...कि मर्यादा में रहते हुए हमें सत पथ पर चलते रहना चाहिए ,जीवन में चाहे  जितने भी संकट  आए परन्तु विचलित नहीं होना चाहिए ,उक्त उद्गार बनारस से आए मानस लहरी जी ने व्यक्त किए।

श्री रामजानकी टाइम्स/अनुज शुक्ला 

 असोहा। असोहा के कुटीबीर बाबा मे चल रही  रामकथा के दौरान मानस लहरी ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये जीवन कांटो से भरा है , पग पग पर आपकी परीक्षा ली जाती है जो भ्रमित हो गया वो माया जाल  में पड़ जाता है परन्तु जो ये बाधाए पार कर गया वो ईश्वर का प्रिय हो गया । उन्होंने कहा कि मनुष्य को रामचरित मानस हर संदेश देती है  उन्होंने कहा कि राम तो अवतार थे परन्तु उन्होंने अपने को साधारण बन कर मनुष्य के क्या कर्तब्य है क्या करना चाहिए  ये उदाहरण लोगो के बीच प्रस्तुत किया। 

कथा में पधारे बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा   धार्मिक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा बढ़ता है ,साथ ही हमे अपनी संस्कृति का ज्ञान भी होता है, इस तरह के आयोजन जरूर होने चाहिए , वहीं कथा सुनने पहुंचे पुरवा विधायक अनिल सिंह ने कहा कि भगवान  की आराधना के बिना यह जीवन किस काम का है , इस मानव जीवन में लोगो को मानव सेवा करनी चाहिए मानव सेवा ही सच्ची सेवा है जो ईश्वर सेवा की ओर प्रेरित करती है। वहीं अटल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम हमको अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाता है मनुष्य को सत कर्म करते रहना चाहिए। 

कार्यक्रम आयोजक संजय शुक्ल ने बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार पुरवा विधायक अनिल सिंह , अटल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश शुक्ला का अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के दौरान सरनाम सिंह , शिवम् तिवारी  , मोनू शुक्ला , आदित्य यादव , मोनू यादव , बलराम तिवारी , अतुल श्रीवास्तव , राजू बाजपेई, सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं