#Unnao_News : दीपावली मेले में लगाई जाएगी प्रदर्शनी और आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
उन्नाव। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि शासन के निर्देशानुसार दीपावली के पर्व पर जनपद की तीनों नगरपालिकाओं में 28 अक्टूबर से दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली के पर्व पर लोग अनेक प्रकार की घरेलू वस्तुयें खरीदते हैं, इसी के मद्देनजर इस बार शासन ने इस पर्व के पहले दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है।इस मेले में सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत जो भी स्ट्रीट वेंडर हैं उनके स्टाल मेले में लगवाए जाएंगे।
इन स्ट्रीट वेंडरो को पहले दस हजार का लोन दिया गया था उसके बाद बीस हजार का लोन दिया गया है।ये वेन्डर जो भी सामान बेंचते हैं उसमें काफी कुछ दीपावली के के त्यौहार में उपयोगी होता है।इनकी सहायता करने और एक अच्छी जगह दुकानें लगाकर एक समुचित व्यवस्था के तहत फुटपाथ पर न लगाकर एक जगह इस त्यौहार से सम्बंधित समस्त सामान की बिक्री के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है।
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा जिसमें जिले के लोकप्रिय कलाकारों को भी अपनी कला को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा जिससे उनको प्रोत्साहन भी मिलेगा।बच्चों के लिए झूले और फूड स्टाल की भी व्यवस्था होगी।
उन्नाव नगरपालिका के अंतर्गत रामलीला मैदान में, गंगाघाट नगरपालिका में आनंद घाट पर और बांगरमऊ में इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय में मेले का आयोजन किया जाएगा।
मेले का समापन तीन/चार नवम्बर को होगा।
कोई टिप्पणी नहीं