Breaking News

#UNNAO_NEWS : पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

   श्री रामजानकी टाइम्स    


उन्नाव। बीघापुर थाना परिसर में उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ल की अध्यक्षता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों संभ्रांत लोगों के साथ बारावफात व रामलीला के आयोजनो को देखते हुए बैठक सम्पन्न हुई। आये हुए लोगो को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में जुलूस ,पद यात्रा, शोभा यात्रा न निकाले, मिलावटी खाद्य सामग्री की खरीद से बचे। गड़बड़ी करने वाले की सूचना दे।

रामलीला या धार्मिक आयोजन स्थल पर कोई भी व्यक्ति शराब ठेले पर रखकर बिक्री न करने पाए त्योहार हर्षोल्लास से मनाए। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अराजक तत्वों पर नजर रखे व तत्काल थाने में या क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सूचित करें ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक जे बी पांडेय ने कहा कि आपके सहयोग से ही बेहतर तरीके से अपराध रोकने में मदद मिलेगी।

बैठक में तहसीलदार दिलीप कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ल, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय महामंत्री भगवती सिंह, रामू भदौरिया, बीघापुर बड़ी मस्जिद के शाही इमाम अब्दुल ग़नी, प्रधान अमरेश दीक्षित, विवेक पटेल, लल्लन सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम शुक्ला, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया, जिब्राइल खां,  उमेश त्रिपाठी,  राजकुमार सिंह, बबलू शुक्ला आदि रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -


कोई टिप्पणी नहीं