Breaking News

#UP_KI_SIYASAT : कायस्थ सम्मेलन को मनाया जाएगा उत्सव की तरह

 बैठक में एकजुट हुए पदाधिकारी...संगठन मजबूती पर दिया बल 

   श्री रामजानकी टाइम्स    

लखनऊ। कायस्थ समाज की राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। कायस्थ समाज को एकजुट होना होगा। आज के समय में ऐसा कोई सरकारी विभाग नहीं है जहां कायस्थ समाज का अधिकारी न हो। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों व सरकारों को कायस्थ समाज की ओर ध्यान देना चाहिए। यह बातें रविवार को कायस्थ समाज के पदाधिकारियों की एक बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव द्वारा कही गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व कायस्थ बन्धुओं का विशाल सम्मेलन कराना रहा। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक कायस्थ समाज के सभी बन्धु एकजुट नहीं होंगे सरकार हमें यूं ही नजरंदाज करती रहेंगी। ऐसे में सभी को एकजुट होना होगा। सम्मेलन को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 

जिससे कि प्रदेश की योगी सरकार से लगाकर केन्द्र की सरकार तक यह संदेश जाए कि कायस्थ समाज को नजरंदाज करना उचित नहीं है। बैठक लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव के आवास पर आहुत की गई थी। जिसमें कानपुर से गिरीश श्रीवास्तव, लखनऊ से ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव सहित समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।  

कोई टिप्पणी नहीं