#Unnao_Crime_News : भण्डारे में जहरीला खाना खाकर आधा सैकड़ा बीमार
बीडीसी में चुनाव में जीत की खुशी में राम चरित मानस व भण्डारे का कराया था आयोजन
Shri Ramjanki Times
असोहा उन्नाव। असोहा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक गांव में आयोजित रामचरित मानस कर पाठ के बाद हुए भण्डारे का खाना खाकर आधा सैकड़ा लोगो की हालत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जहरीला खाना खाकर बीमार हुए लोगो की लगातार संख्या बढ़ती देख मरीजो को पुरवा सीएचसी भेजा गया। और प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार असोहा क्षेत्र के मखदूम खेड़ा का जहां चुनाव जीतने की खुशी में बीडीसी लक्ष्मण ने राम चरित मानस के पाठ के नाड भंडारे का आयोजन कराया था। भंडारे का खाना खाकर लगभग आधा सैकड़ा लोग बीमार हो गए। बीमार लोग सीएचसी पहुंचने लगे। फ़ूड पॉइज़निंग के मरीजों के सीएचसी पहुचने से हड़कम्प मच गया। जिससे जिला प्रशासन हरकत में आ गया और चिकित्सको की एक टीम सीएचसी भेज दी। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या देख सीएचसी पुरवा में मरीजो को भेजना शुरू कर दिया। भंडारे का खाना खाने से लोगो की हालत बिगड़ने से निजी अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिए।
भंडारे के आयोजन में सपा के नेता उदयराज यादव बीतेंद्र प्रताप सिंह आदि लोगो ने भी प्रसाद ग्रहण किया।स्थानीय सीएचसी में सर्वेश कुमार, सुखदेवी, अंशिका, छेदाना, उर्मिला, तनिष्का, ज्योति, अर्पित, रितिक, गौरव व जयपाल सहित आदि दर्जनों मरीजों को भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।वहीं प्रसाद खाने से बीमार हुए असोहा ब्लाक प्रमुख बितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अचानक बारिश होने से प्रसाद में किसी विषैले कीड़े के गिरने से प्रसाद विषैला हो गया था।
वहीं मामले में सीएचसी के चिकित्सक ने बताया कि विकड़खण्ड के मखदूम खेड़ा के भंडारे से खाना खाकर कुछ लोगो को फ़ूड पॉइज़निंग हुई है। सभी को भर्ती करके उपचार दिया गया। सभी सामान्य है कुछ की हालत नाजुक है जिनको आवश्यक इलाज दिया जा रहा है। वहीं एक परिजन ने बताया कि बीडीसी के घर हुए भण्डारे में पूरी सब्जी व चरणामृत पीने से कुछ ग्रामीणों की हालत ख़राब हो गई है जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं