Breaking News

#Unnao_Politics : सांसद साक्षी महराज ने की इस पार्टी को जिताने की अपील

Shri Ramjanki Times

Unnao। सांसद साक्षी महराज ने एक निजी कार्यक्रम में सम्मलित होकर क्षेत्र वासियों को भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर भारी बहुमत से जिताने की अपील की। 

फतेहपुर 84 क्षेत्र के गांव सैता में भाजपा नेता रहीस खा उर्फ पप्पू के यहाँ गृह प्रवेश कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महराज ने कहा भाजपा सदैव गरीबो के हितों को ध्यान में रखते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बिजली सिर्फ सैफई में ही दी जाती थी हमारी सरकार ने गाँवो में बिजली व्यवस्था को पूरे प्रदेश में पहुंचाने का काम किया है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता लगन के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहे है जिसका आगामी चुनाव में जनता के द्वारा सीधे फायदा मिलेगा। 

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार, विधायक पंकज गुप्ता, बम्बालाल दिवाकर,  चेयरमैन संघ अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी, ब्लॉक प्रमुख मनोज निषाद, चेयरमैन इजहार खा व रामनरेश, जिला पंचायत सदस्य सत्य नारायण, अवधेश मिश्रा सहित तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं