#Unnao_News : वायु प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रीयों पर प्रदूषण विभाग करेगा कार्यवाही
Shri Ramjanki Times
उन्नाव। उन्नाव शहर की पहचान बन चुकी बदबू पर निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कई औद्योगिक इकाइयों को प्रदूषण विभाग ने नोटिस देकर प्रदूषण को ख़त्म करने के निर्देश दिए है। औद्योगिक साइड-1 की आधा दर्जन प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर जल्द ही जिला प्रशासन चाबुक चलाने के मूड में है।
बताते चले कि उन्नाव शहर में कानपुर व लखनऊ की तरफ से प्रवेश करने पर आबोहवा में दुर्गन्ध मिली हुई है। जिससे आने जाने वाले लोगों को बरबस अपनी नाक पर रुमाल लगाने को मजबूर करती है। प्रदूषण का मामला कई बार सदन से लेकर सड़क तक गूंज चुका है। लेकिन इस समस्या का निराकरण लम्बे अंतराल के बाद भी इससे निजात नहीं मिली। विधानपरिषद व विधानसभा में जिले की प्रदूषण समस्या पर माननीय आवाज उठा चुके है।
लोकसभा में भी पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने यह मामला गर्मजोशी के साथ उठाया था। गत दिनों जनपद भ्रमण पर आये काबिना मंत्री को जब इस संदान्ध की खुशबू लगी तो वह आग बबूला हो उठे। ताजा मामला औद्योगिक क्षेत्र के साइड-1 का है। जहाँ पर मेसर्स हबीबा ऑर्गेनिक, मेसर्स आई एस एक्सिम, मेसर्स शिफा मैन्योर, मेसर्स हाजरा मैन्योर को प्रदूषण विभाग नोटिस थमाने की फिराक में है।
प्रदूषण विभाग की माने तो ग्रामीणों व फैक्ट्री से सटे प्राथमिक विद्यालय की शिकायत पर नोटिस भेजी जा रही है। अगर इसमें सुधार नहीं होता है। तो फैक्ट्री में ताला बंदी कराई जा सकती है। उधर फैक्ट्री प्रबंध तंत्र का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जो खामियां थी। उन्हें दूर किया जा चुका है। फिर भी प्रदूषण विभाग गलत दबाब फैक्ट्री प्रबंध तंत्र पर बना रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं