#Unnao_News : बिजली के झूलते तार मौत को दे रहे दावत
Shri Ramjanki Times
उन्नाव। नगर पंचायत में झूल रहे तारों से सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावना बढ़ गई है।
फतेहपुर-84 कस्बे के इंद्रा नगर मोहल्ले से होकर गुजरी ग्यारह हजार लाइन के तार अत्यधिक नीचे आ गए हैं, जिससे गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। लाइन के ऊपर पहले जंगली बेल चढ़ी थी। जिसको हटवाया गया था, लेकिन विभाग ने यह सुध नहीं ली कि यह तार इतने नीचे हैं।
जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावना हो सकती है। साथ ही लाइन के नीचे पानी भी भरा हुआ है यदि कोई मवेशी या व्यक्ति आता जाता है। तो वह करंट की चपेट में आ सकता है। जिसकी सुध अभी तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने नहीं ली है। इस बाबत जब जेई कमलेंद्र से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जर्जर लाइन की मरम्मतीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही लाइन सही कराई जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं