Breaking News

#Unnao_News : फिल्मी स्टाइल में युवती का अपहरण, पुलिस ने किया बरामद


Shri Ramjanki Times 

हसनगंज, उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र की गांव निवासी 21 वर्षीय लड़की का मेहंदी खेड़ा निवासी रोहित पुत्र राजकुमार उर्फ टेनी ने सोमवार चार बजे (6) छः अज्ञात लोगो के साथ ब्रेजा कार से असलहा के दम पर फिल्मी अंदाज मे लड़की के घर से जबरजस्ती अपहरण कर लिया। व घर की महिलाओ को जमकर पीटते हुए जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकले।पुलिस को सूचना मिलते ही सर्विलांस सेल को सक्रिय कर दिया व अपहरणकर्ता के पिता राजकुमार को पूछताछ के लिए उठा लाई।

मामला है हसनगंज थाना क्षेत्र का जहां पर एक फिल्मी तरीके से असलहे के बल पर लड़की का अपहरण हो गया। अपहरण की सूचना पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले लड़की लड़का लखनऊ एक साथ पढ़ाई करने जाते थे साथ ही आना जाना होता था जिसके चलते घर वालो ने पढ़ाई छुड़वा दी थी।एक सप्ताह पूर्व लड़का पक्ष व लड़की पक्ष दोनो मे सुलह समझौता हुआ था लोकलाज की वजह से लड़की के पिता ने किसी को कुछ बताया नही था।

हसनगंज कोतवाली पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मात्र दो घंटे मे कुसुम्भी मन्दिर के पास से लड़की को बरामत कर आरोपी लड़के सहित छः सहयोगी साथियो को भी गिरफ्तार कर लिया है। ब्रेजा गाड़ी से ले जाते वक्त मोहान अजगैन मार्ग खराब होने की वजह से गाड़ी पंचर हो गई जिससे कोतवाली पुलिस को इन अपराधियो के बारे मे जानकारी करने का मौका मिल गया।

कोई टिप्पणी नहीं