Breaking News

#Dhanteras _2021 : जानिए कब है धनतेरस


Shri Ramjanki Times 

 धनतेरस का त्योहार दीपावली की शुरूआत माना जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी का पूजन किया जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का दिन खरीदारी करने के लिए साल भर में सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन झाडू, बर्तन, गहना, सोना-चांदी आदि खरीदने का रिवाज है। नाम के अनुरूप धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से दीपावली के पांच दिन के उत्सव की शुरूआत मानी जाती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 02 नवंबर,दिन मंगलवार को मनया जाएगा। आइए जानते हैं इस दिन पूजन और खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त क्या है.....


पूजन का शुभ मुहूर्त
हिंदी पंचांग के अनुसार धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसके दो दिन बाद कार्तिक अमावस्या के दिन दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस साल त्रयोदशी तिथि 02 नवंबर को सुबह 11 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 03 नवंबर को सुबह 09 बजकर 02 मिनट तक रहेगी। आचार्यों के अनुसार इस साल धनतेरस का पूजन 02 नवंबर, दिन मंगलवार को किया जाएगा। इस दिन पूजन का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल शाम 05:35 से 08:14 तक तथा वृषभ काल शाम 06:18 से 08:14 तक रहेगा। धनतेरस के दिन यमराज के निमित्त प्रदोष काल में जलाया जाना चाहिए।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन को हिंदू धर्म में खरीदारी करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। धनतेरस के दिन बर्तन, सोना-चांदी, आभूषण, झाडू और खड़ा धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस के दिन खरीदारी करने के शुभ मुहुर्त ये हैं...

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:42 से 12:26 तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:05 से 05:29 तक
प्रदोष काल- शाम 05:35 से 08:14 तक
वृषभ काल- शाम 06:18 से 08:14: तक
निशिता मुहूर्त- रा‍त्रि 11:16 से 12:07 तक  

कोई टिप्पणी नहीं