Breaking News

#Lucknow_Crime_News : महिला ने पुलिसकमी को किया वीडियो कॉल और उतरने लगी कपड़े, फिर...


Shri Ramjanki Times

  लखनऊ।  सेक्सटार्शन करने वाले गिरोह ने रिटायर पुलिस कर्मी से रुपये वसूलने के लिए वीडियो कॉल कर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देते हुए रुपये मांगे गए। इस मामले में पीड़ति ने कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।


लखनऊ के कृष्णानगर निवासी रिटायर पुलिस कर्मी के नम्बर पर 17 अक्टूबर को अन्जान नम्बर से वीडियो कॉल आई थी। फोन एक महिला ने किया था। जिसने हैलो बोलने के बाद कपड़े हटाने शुरू कर दिए। महिला की यह हरकत देख पुलिस कर्मी सन्न रह गए। उन्होंने फोन काट दिया। तभी उनके नम्बर पर दोस्त की कॉल आई गई थी। जिससे वह बात कर रहे थे। कुछ देर बाद महिला के नम्बर से पुलिस कर्मी की फोटो भेजी गई। साथ ही मैसेज कर बताया गया कि रिटायर पुलिस कर्मी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किए जा रहे हैं। अगर इसे रोकना चाहते हो तो रुपये देने होंगे। ठगों की इस बात का पुलिस कर्मी पर कोई असर नहीं हुआ। इस पर आरोपितों ने झुंझला कर फोन काट दिया था।

वहीं, 18 अक्टूबर को उन्हें एक बार फिर अन्जान नम्बर से फोन आया। कॉल करने वाले ने पूर्वी दिल्ली के शाहदरा थाने की साइबर क्राइम सेल से होने की बात कही। उसने बताया कि तुम्हारे आपत्तिजनक वीडियो की शिकायत आई है। मुकदमे से बचना चाहते हो तो दस लाख रुपये तैयार रखो। मैं 19 अक्टूबर को  लखनऊ आ रहा हूं। लगातार सेक्सटार्शन के लिए फोन आने पर बुधवार को पीड़ति ने कृष्णानगर कोतवाली पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है।   

कोई टिप्पणी नहीं