साध्वी पूजा ने अज्ञानता से ज्ञान में आने की कथा सुनाई
Shri Ramjanki Times/ Anupam Singh
प्रतापगढ़ : जिले के सम्मानित डॉक्टर राजेंद्र सिंह के आवास पर श्रीमद भागवत कथा कथा के आयोजन के शुभ अवसर पर छठे दिन कृष्ण लीला तथा कृष्ण रुक्मणि विवाह की भव्य झांकी निकाली गई. वृंदावन धाम से उपस्थित हुई साध्वी पूजा जी ने सभी भक्त जनों को श्रीमद भागवत कथा से इंसान के अंदर अज्ञानता से ज्ञान में आने की कथा सुनाई. छठे दिन के कथा में कंस वध कृष्ण रुक्मणि विवाह का सुंदर वर्णन किया गया और भव्य झांकी निकाली गई इस मौके पर मुख्य यजमान श्गोविंद सिंह ओम प्रकाश सिंह महेंद्र सिंह डॉक्टर राजेंद्र सिंह अपने सपरिवार व प्रतापगढ़ के सांसद संगमलाल गुप्ता व हजारों श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे.
कोई टिप्पणी नहीं