Breaking News

#Unnao_News : सदस्य जिला पंचायत अरूण सिंह ने फीता काटकर मेले का किया शुभारंभ

 


रतनसेन बाबा मंदिर प्रांगण में मेले का हुआ आयोजन  

Shri Ramjanki Times

 

उन्नाव। नवाबगंज ब्लॉक के सोहरामऊ थाना के महनौरा गांव स्थित रतनसेन बाबा मंदिर प्रांगण में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सदस्य जिला पंचायत अरूण सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। वहीं मेले में दोपहर से आयोजित आल्हा कार्यक्त्रम व रात को जागरण कानपुर पार्टी द्वारा सनी शुक्ला झांकी ग्रुप कानपुर द्वारा आयोजित झांकिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सभी को विजय दशमी की बधाई दी तथा मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण के लिये कहा। वहीं संध्या के समय रावण दहन भी किया गया।


इस मौके पर ग्राम प्रधान बैटी रावत, प्रधान रिंकू सिंह,अभिषेक (कप्तान), आलोक सिंह, केशनपाल भारती,ग्राम पंचायत सदस्य अशोक कुमार सिंह, रमेश यादव,राकेश यादव,गणेश यादव सहित समस्त मेला कमेटी व गणमान्य जन मौजूद रहे।

मेला आयोजक प्रधान पति चंद्रभूषण वर्मा व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप यादव सहित समस्त मेला कमेटी ने आये हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -


 

कोई टिप्पणी नहीं