Breaking News

पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप


Shri Ramjanki Times

उन्नाव। एक वृद्ध की पुश्तैनी भूमि पर दबंगों ने जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। भुक्तभोगी वृद्ध ने मुख्यमंत्री से दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की फरियाद की है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरियापुर निवासी वृद्ध अजीज अहमद पुत्र सिद्दीक अहमद द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित शिकायती पत्र के अनुसार उसकी पुश्तैनी जमीन गांव के निकट ही स्थित है। करीब एक हफ्ता पूर्व गांव के ही युसूफ,  इदरीस,  रहीस व अनीश आदि दबंगों ने उसकी पुश्तैनी भूमि पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस और उप जिलाधिकारी से की। 


शिकायत पर हल्का लेखपाल जांच करने मौके पर पहुंचा। लेकिन दबंगों के सामने उसने हाथ खड़े कर दिए। पीड़ित वृद्ध ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाई है।

कोई टिप्पणी नहीं