Breaking News

#Unnao_News : पुरानी रंजिश में जान से मारने व पीटने का लगाया आरोप


 Shri Ramjanki Times 

उन्नाव। रंजिशन लाठी डण्डों से मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप पीड़ित ने आरोपियों पर लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम निद्धाखेड़ा निवासी राजकिशोर पुत्र स्व मंगल लोधी के मुताबिक गांव के ही आरोपियों ने जबरन पुराने कुएं को बंद कर दिया था। जिसकी शिकायत उसने उच्चाधिकारियों से की थी। बीते मंगलवार की रात वह बहन बिशुन देई के दरवाजे बैठकर उससे बातें कर रहा था। तभी अपने बेटे धनीराम उर्फ मुसई व पत्नी संग आये सीताराम कुएं की रंजिशन अचानक जाबेजा गालियां देने लगे।


 जिसका विरोध करने पर उसे लाठी डण्डों से मारने पीटने लगे और बहन को धक्का देकर गिरा दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपीगण चले गये। जिससे शरीर पर काफी चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर बाद कोतवाली पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं