सपा प्रदेश सचिव संजय विद्यार्थी ने सपाईयों में भरा चुनाव के लिए जोश
Shri Ramjanki Times
शुक्लागंज, उन्नाव। गुरूवार को राजधानी मार्ग स्थित आवा कांटीनेंटल में सपा का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी सविता पहुंचे। जहां उनके साथ नगर व अन्य स्थानों से आये सविता समाज के लोग मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछड़ों और दलितों को सपा के साथ जुड़कर अखिलेश यादव को पुनः 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करना है, इस डबल इंजन की सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है, सरकारी नौकरियां लगभग खत्म हो चुकी हैं।
सभी जगह प्राईवेटाइजेशन किया जा रहा है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है जनता अपनी वोट ताकत से इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह यादव जी ने सविता समाज के लोगो को संगठन में कार्य करने का अनुरोध किया और जिसको भी कोई परेशानी हो मेरा मोबाइल चौबीस घण्टे खुला रहता है आप कभी भी मुझे सम्पर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बसपा के सभासद रशीद व सभासद फुरकान खान अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। वहीं भाजपा नेता अमन साहू ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने किया। इस मौके पर उमालाल यादव, अविरल शुक्ला, डा॰ अरुण सविता, दिलीप सविता, राजू सविता, आनन्द मिश्रा, शिव शंकर सविता, सोनू सविता, अशोक सविता, राजन कनौजिया, सुनील यादव, सीमा यादव, आशा अग्रवाल, सोना रावत, रोहित साहू, मिन्टू निषाद, रविन्द्र कुशवाहा, फूल सिंह, अंकित यादव, मो॰ शाहिद हुसैन, मुकीम, सुरेश निषाद, मनोज बाल्मीकि, राजेश राठौर, अरविंद साहू, मुजम्मिल, अनवारुल हक, फरहान, मुश्ताक, ललन ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं