#Lucknow_News : शहीद स्मृति दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Shri Ramjanki Times
लखनऊ। लखनऊ में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी लखनऊ में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ह्रदेश कुमार के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाईन लखनऊ (ग्रामीण) में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए आमजनों की खुशहाली एवं सुरक्षा के लिए अपने जीवन की परवाह ना करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले देश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस परिवार लखनऊ (ग्रामीण) द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर पुलिस स्मृति दिवस परेड भी आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, एवं प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य कर्मचारियों ने शहीदों को सशस्त्र सलामी दी और अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। शहीद स्मारक पर पुष्प चक्त्र अर्पित कर श्रृद्धांजली दी। वीर जवानों की शहादत को याद करने के लिए प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर 2021 को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाकर, सम्पूर्ण देश में कर्तव्य की बलि वेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को श्रृद्धांजली अर्पित की जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं