Breaking News

जनहित संकल्प यात्रा का जनपद में हुआ स्वागत

Shri Ramjanki Times

उन्नाव। सामाजिक संगठन सरदार सेना द्वारा जातीय जनगणना सहित अन्य छः सूत्रीय मांगों को लेकर जनहित संकल्प यात्रा का रथ लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल शुक्रवार को रायबरेली से उन्नाव में पाटन पहुंचे। 

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल के निर्देशों एवं सरदार सेना के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा चलाई जा रही जनहित संकल्प यात्रा पाँचवें  दिन जब रायबरेली से उन्नाव जनपद की बीघापुर तहसील मुख्यालय पाटन पहुंची तो हजारों कार्यकर्ताओं एवं क्रांतिकारी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। 

जातीय जनगणना एवं वंचितों के अधिकार हेतु 6 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही यात्रा के स्वागत में पाटन में ग्राम प्रधान कुलदीप पटेल की अगुआई में करने के उपरांत सैकड़ों गाडि़यों का काफिला खरझारा अजय पटेल, नगर पंचायत भगवंत नगर में अनिल कुमार, मुडि़यन खेड़ा में सोनू पटेल, अंकित पटेल, भदेउरा में डॉ राजू, ऊँचगांव में सतीश वर्मा, दौदापुर में डॉ अरविंद पटेल, धानीखेड़ा में महेश वर्मा, पम्मू पटेल, बारा में राम मोहन, प्रभाकर पटेल, पप्पू, टेढ़ा में धरम पटेल, शैलेन्द्र पटेल, राजू, रुझेई में पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह , विष्णु प्रकाश, सेठ कुलदीप पटेल, ऋतु राज सिंह, लाल कुंआ में विजय बहादुर पटेल, कुर्मी प्रमोद पटेल, बीघापुर में विवेक पटेल, संतोष पटेल, अतुल पटेल, दीपक पटेल, अजय पाल, सपना ढाबा आदि की अगुआई में सरदार सेना के क्रांतिकारी साथियों द्वारा जबरदस्त स्वागत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं