Breaking News

विभागीय वेबसाईट पर पंजीकृत किसानों से ही की जायेगी धान की खरीद

Shri Ramjanki Times

उन्नाव । जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के समस्त किसानो को सूचित किया है कि धान क्रय वर्ष 2021-22 का कार्य 01 अक्टूबर 2021 से प्रारम्भ है। धान क्रय केवल विभागीय वेबसाईट पर पंजीकृत किसानो से ही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि क्रय से पूर्व किसानो का पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक किसान ऑनलाइन माध्यम से अथवा उचित दर विक्रेता के पास जाकर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराते हुये धान क्रय हेतु अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 

जिला पूर्ति अधिकारी, उन्नाव ने इस सम्बन्ध में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को भी आदेशित किया है कि इच्छुक किसान द्वारा अपेक्षित अभिलेखो के साथ सम्पर्क किये जाने पर, मोबाइल/टैबलेट, डेस्कटाप/लैपटाप के माध्यम से उनका पंजीकरण सम्पन्न करेगें अथवा पंजीकरण करने में सहयोग करेगे।


कोई टिप्पणी नहीं