Breaking News

आखिर कौन है ग्राम्य विकास अधिकारी का हितैशी...

बिना सूचना छुट्टी...रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति

बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

श्री रामजानकी टाइम्स/संतोष अवस्थी

उन्नाव। इसे लापरवाही कहें या फिर चालाकी। जी हां। जनपद के सरोसी ब्लॉक में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी गरिमा शुक्ला की बिना उपस्थिति के रजिस्टर में उपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको बता दें कि 18 अक्टूबर को गरिमा शुक्ला के अलावा कई कर्मचारी व अधिकारी बिना सूचना के छुट्टी पर थे। लेकिन गरिमा शुक्ला के हस्ताक्षर उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज हुए। तभी खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण कर अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा व अनुपस्थित कर्मचारियों को रजिस्टर में भी अनुपस्थित कर दिया।


लेकिन अन्य कर्मचारियों में चर्चा का विषय रजिस्टर में गरिमा शुक्ला की उपस्थिति बनी रही। चर्चा ऐसी हुई कि बात मीडिया तक पहुंच गई। जिस पर जब गरिमा शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।   




कोई टिप्पणी नहीं