Breaking News

घर के बाहर सो रहे दंपती पर हुआ जानलेवा हमला

श्री रामजानकी टाइम्स

जासं, हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की न्यू गढ़ी तमना कालोनी में घर के बार सो रहे दंपती पर मंगलवार की देर रात धारदार हथियार से हमला किया गया। हमलावर ने उनके गले पर प्रहार किए। उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

45 वर्षीय हरीशंकर और उनकी पत्नी ममता रोजाना की तरह मंगलवार की रात को घर के बाहर सो रहे थे। स्वजन की मानें तो देर रात करीब डेढ़ बजे उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। चीख पुकार सुनकर परिवार और मोहल्ले के लोग आ गए। उनके गले पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया था।

मोहल्ले के बंटी भैया और अन्य लोग दोनों को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद रात को हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। सीओ रुचि गुप्ता के मुताबिक स्वजन की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना हाथरस गेट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। वृद्धा से कुंडल ठग ले गया शातिर  

Edit & Post by : Vishal Jaiswal : Shri Ramjanki Times

कोई टिप्पणी नहीं