Breaking News

तमंचे के बल पर गैस एजेंसी कर्मियों से 50 हजार लूटे

श्री रामजानकी टाइम्स

हाथरस : सादाबाद के मई-खंदौली मार्ग के गांव कंजौली स्थित गैस एजेंसी के दो कर्मचारियों से बाइक सवार तीन बदमाश तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग छीन कर ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस और पीआरवी ने छानबीन की।

गांव कंजौली स्थित गैंस एजेंसी से करीब 200 मीटर दूर ट्रैक्टर ट्राली में गैस सिलेंडर भरे हुए थे। एजेंसी के दो कर्मचारी दिनेश कुमार तथा लाखन सिंह गैस की बिक्री कर रहे थे। बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए।

लाखन ने बताया कि बदमाशों ने आते ही दिनेश पर तमंचा तान दिया, उससे बैग छीनने की कोशिश की। जब वह बैग छीनने में असफल हो गए तो दूसरे बदमाश ने लाखन सिंह के ऊपर भी तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाश बैग को छीनकर गांव मई की ओर भाग गए। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश नहीं मिले।

एसएसआई अनिल कुमार तथा गोविदपुर चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह घटनास्थल की जांच पड़ताल की। दोनों कर्मचारियों के मुताबिक बैग में करीब 50 हजार रुपये, चेकबुक और अन्य सामान था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिल चुकी है मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Edit & Post by : Vishal Jaiswal : Shri Ramjanki Times

  

कोई टिप्पणी नहीं