Breaking News

मोबाइल पर बात करते सड़क पार करना पड़ा भारी

श्री रामजानकी टाइम्स

लखनऊ। मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पार करने के चक्कर में राजधानी के बाराबिरवा चौराहे पर एक युवक ने अपनी जान गवां दी। चौराहे पर मोबाइल पर बात करते हुए वह सड़क पार कर रहा था, तभी आलमबाग की ओर से आती तेज रफ्तार कार दिखी, युवक आगे पीछे करने लगा। इस बीच कार चालक ने उसे उड़ा दिया। टक्कर से करीब आठ फिट हवा में युवक उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरा और मौत हो गई। गुरुवार दोपहर इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो जिसने भी देखा उसका शरीर कांप उठा।

पुलिस कर्मी उन्हेंं अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई थी। अनिल के भाई आकाश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को ही थानाप्रभारी के रूप में ज्वाइनिंग की है। घटना पहले की है। पड़ताल में पता चला है कि कार ने उन्हेंं टक्कर मार थी। कार नंबर के आधार पर आरोपित चालक की तलाश की जा रही है। गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल हुआ। 

Edit & Post by : Vishal Jaiswal : Shri Ramjanki Times 

कोई टिप्पणी नहीं