Breaking News

छुट्टी पर घर आए फौजी की शर्मनाक करतूत

श्री रामजानकी टाइम्स

बरेली। यूपी के बरेली में छुट्टी पर आए फौजी द्वारा सगी फुफेरी बहन से छेड़छाड़ करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ति लड़की ने फौजी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपित फौजी ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि उसे जान से मार ड़ालने की धमकी भी दे डाली। कैंट पुलिस ने स्वजनों की तहरीर पर आरोपित फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

स्वजनों ने आरोपित पर दर्ज कराया मामला

लड़की का आरोप है कि फौजी ने दुकान में आते ही उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जिसका उसने विरोध किया। जिस पर उसने लड़की को धमकाने का प्रयास किया। जिस पर पीडित ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर लड़की के पिता और आस पास के लोग दुकान पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।जिसके बाद लड़की के स्वजनों ने आरोपित फौजी के खिलाफ कैंट थाने में मामला दर्ज करा दिया है।

इस मामले मेें पुलिस ने आरोपित फौजी मो. शाहिद को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जिसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Edit & Post by : Vishal Jaiswal : Shri Ramjanki Times 

कोई टिप्पणी नहीं