कुश्ती के बाद गोल्फ में भी बढ़ी उम्मीद,
अदिति अशोक पदक के काफी करीब पहुंचीं
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 14वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम एक कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार गईं। इस हार के बाद टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गईं। हॉकी के अलावा कुश्ती में स्टार रेसलर बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उनका सेमीफाइनल मुकाबला दोपहर में होगा। वहीं, एथलेटिक्स में भारत को निराशा हाथ लगी है। हालांकि गोल्फ में भारत के मेडल जीतने की उम्मीदें बढ़ गई है। महिला गोल्फर अदिति अशोक तीसरे राउंड के बाद भी दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने के काफी करीब पहुंच गई हैं। अदिती तीसरे राउंड के बाद भी दूसरे स्थान पर चल रही हैं। अदिती के पास अब मेडल जीतने का मौका है। वह अगर नंबर 2 पर बनीं रहती है तो भारत का मेडल पक्का हो जाएगा। अदिति का फाइनल राउंड सात अगस्त यानि के शनिवार को खेला जाएगा।
महिला रेसलिंग में सीमा बिस्ला का टोक्यो ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया है। सीमा महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में ट्यूनीशिया की सारा हमदी से हार गई थीं। हार के बाद अब उन्हें रेपेचेज का मौका भी नहीं मिलेगा क्योंकि उन्हें हराने वाली हमदी क्वार्टर फाइनल मैच में हार गई हैं।
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा गियासी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में अब बजरंग का सामना तीन बार के विश्व चैंपियन हाजी अलीएव से होगा। यह मुकाबला दोपहर 2 बजकर 50 मिनट से शुरू होगा।
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। बजरंग ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा गियासी को हराया। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के अरनाजर अकमातालिव को मात दी थी।
रेसलिंग में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। भारतीय पहलवान पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा गियासी के खिलाफ मैट पर हैं। बजरंग ने प्री क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के अरनाजर अकमातालिव को मात दी थी।
रेसलिंग में बजरंग पूनिया ने विजयी शुरुआत करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय पहलवान ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में किर्गिस्तान के अरनाजर अकमातालिव को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। बजरंग अब क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा गियासी से भिड़ेंगे, जोकि एशियन चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं।
रेसलिंग में बजरंग पूनिया ने विजयी शुरुआत करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय पहलवान ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में किर्गिस्तान के अरनाजर अकमातालिव को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। बजरंग अब क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा गियासी से भिड़ेंगे, जोकि एशियन चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं।
भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गईं। भारतीय टीम को ब्रिटेन के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें जबकि वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोल किया। ब्रिटेन के लिए एलिना रेयर ने 16वें, सारा रोबर्टसन ने 24वें, कप्तान हॉली पियर्न वेब ने 35वें और कप्तान हॉली पियर्न वेब ने मिनट 48वें मिनट में गोल किया। ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम का यह लगातार तीसरा ओलंपिक मेडल है। उसने इससे पहले 2016 रियो ओलंपिक में गोल्ड और 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गईं। भारतीय टीम को ब्रिटेन के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें जबकि वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोल किया। ब्रिटेन के लिए एलिना रेयर ने 16वें, सारा रोबर्टसन ने 24वें, कप्तान हॉली पियर्न वेब ने 35वें और कप्तान हॉली पियर्न वेब ने मिनट 48वें मिनट में गोल किया।
ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम ने भारत के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में एक बार फिर से बढ़त बना ली है। ब्रिटेन की अब 4-3 की बढ़त है। ब्रिटेन के लिए यह गोल ग्रेस बेलस्डन ने 48वें मिनट में किया।

कोई टिप्पणी नहीं