Breaking News

बूथ सत्यापन अभियान बैठक में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश


संवाददाता , श्री रामजानकी टाइम्स 

उन्नाव° असोहा  कालूखेड़ा स्थित भाजपा  कार्यालय पर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब लोगो की बदौलत ही आज भाजपा वश्वि की सबसे बड़ी पार्टी है, आप सभी कार्यकर्ता अभी से 2022 के चुनाव के लिए तैयार हो जाइए और अपना अपना बूथ मजबूत करते हुए भाजपा को जिताइए ।


जब आप का बूथ मजबूत होगा तो कोई आपको छू भी नहीं सकता, सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ का सत्यापन करते हुए  बूथ के एक एक सदस्य से मिलिए। उन्होंने  भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि  भाजपा जो कहती है वो करती है अभी तक जितने भी वादे भाजपा ने जनता से किए सभी पूरे किए, इसी लिए विरोधी पार्टियों में खलबली मची हुई है। जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की  फिर सरकार बने इसके लिए बूथ मजबूत करे।  कार्यक्रम में आए हुए कार्यकर्ताओं का आभार विधायक अनिल सिंह ने प्रकट किया।  

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद वर्मा, प्रभान शंकर दीक्षित , ब्लॉक प्रमुख दिलीप दक्षिति, शिवकंठ त्रिपाठी, राजेंद्र पाल, देवेश सिंह  सोनू मश्रि, सोनू सिंह,महेंद्र लोधी, मयंक मश्रिा, ललित सिंह, आंनद गुप्ता, साधु रावत, सहित पुरवा के सभी मण्डलों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे 

  

कोई टिप्पणी नहीं