मुख्य विकास अधिकारी ने दिए ग्राम पंचायत सचिव का वेतन बाधित करने के निर्देश
श्री रामजानकी टाइम्स
कार्य में शिथिलता पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय कार्रवाई के भी दिए निर्देश
हरदोई : मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना द्वारा राजकीय ऊसर फार्म, कासिमाबाद विकास खण्ड सण्डीला में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत माडल फार्म विकसित किए जाने हेतु कराये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।
योजनान्तर्गत कार्यदायी संस्था सी0एण्ड डी0एस0 को मु0रू0 5.97 करोड़ की धनराशि वर्ष 2019 में स्वीकृति हुई थी, जिसमें सापेक्ष 100 मी0टन क्षमता के 04 नग बीज गोदाम, 10 कक्षीय फार्मर गेस्ट हाऊस,कवर्ड थ्रेसिंग प्लेटफार्म 03 नग, अधिकारी/ऑफिस रूम मीटिंग हाल/ट्रेनिंग सेन्टर,प्रवेश द्वार गार्ड रूम सहित 04 नग नलकूपों का निर्माण कराया जाना है। परियोजना प्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि 30 नम्बर 2021 तक निर्धारित टाईम में निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया जायेगा।
निरीक्षण के समय 04 नग स्टोर रूम तथा थ्रेसिंग प्लेटफार्म 03 नग का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया तथा 10 कक्षीय फार्मर गेस्ट हाऊस एवं अधिकारी/ऑफिस रूम मीटिंग हाल/टेªनिंग सेन्टर का कार्य निर्माणाधीन पाया गया।
मौके पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जाॅच सहायक अभियंता डी.आर.डी.ए. द्वारा की गयी तथा प्लास्टर कार्य में तराई की आवश्यकता पाई गयी| साथ ही हास्टल की छत पर फर्श का स्लोब ठीक न पाये जाने पर पुनः बनाये जाने के निर्देश दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जाॅच थर्ड पार्टी आई0आई0टी0 से कराकर ही भवन निर्माण विभाग को हस्तगत करने के निर्देश दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा फार्म निरीक्षण के बाद सरवागोसवा गौशाला का निरीक्षण आकस्मिक रूप से किया गया। उक्त गौशाला में 71 पशु संरक्षित हैं, मौके पर सचिव उदय प्रताप सिंह, प्रधान राम किशोर तथा पशु चिकित्सा अधिकारी संजय यादव उपस्थित थे।
गौवंषों को हरा चारा खिलाया जा रहा था, परन्तु वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं पाया गया साथ ही गौशाला के अन्दर लगभग 30-35 ट्राली गोबर की खाद लगी पायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोबर की खाद का निस्तारण कराने एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के निर्देश ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को दिये गये, तब तक ग्राम पंचायत सचिव का वेतन बाधित करने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये गये।
मुख्य विकास अधिकरी द्वारा विकास खण्ड भरावन का निरीक्षण किया गया तथा मनरेगा, एन0आर0एल0एम0 एवं पंचायत राज विभाग तथा विकास खण्ड स्तर पर विभिन्न मदों में प्राप्त धनराशि की समीक्षा की गयी।
सामुदायिक शौचालय का निर्माण होने के बाद स्वयं सहायता समूहों को हस्तानान्तरित होने के उपरांत भी भुगतान न कराये जाने हेतु उत्तरदायी प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत धीरेन्द्र कुमार सिंह के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये गये।
साथ ही ब्लाक परिसर के सौन्दर्यीकरण का कार्य विकास खण्ड की कार्ययोजना में सम्मिलित कर तीन माह में पूर्ण कराने अपेक्षा खण्ड विकास अधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख से की गयी।
निरीक्षण के समय जे0पी0गंगवार, प्रक्षेत्र प्रबन्धक, नन्द कुमार उप निदेषक,कृषि, उमेष शाहू, जिला कृषि अधिकारी एवं राजेष कुमार सहायक अभियंता,डी0आर0डी0ए0, कार्यदायी संस्था परियोजना प्रबन्धक ,देवव्रत पवार एवं सहायक अभियंता संदीप कुमार, विनोद सिंह तोमर, ब्लाक प्रमुख एवं सुधीर कुमार खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे
Edit & Post : Vishal Jaiswal : Shri Ramjanki Times
कोई टिप्पणी नहीं